spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : क्लीनिक का काटा 10 हजार का चालान, कर दिया सीज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने एक क्लीनिक का दस हजार का चालान काटते हुए सीज कर दिया।

आपको बता दें कि आज दिनांक 29.9.2024 को नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी व नगर निगम की संयुक्त टीम ने बाजपुर रोड पर डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक निजी क्लीनिक पर छापेमारी की कार्रवाई की। क्लीनिक संचालक द्वारा अपने क्लीनिक पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था तथा क्लीनिक के पास कूड़ा भी जलाया गया था।

डॉ. साहनी ने बताया कि उक्त क्रम में डॉ. अरुणा द्वारा चलाये जा रहे जन स्वास्थ्य केंद्र के 5000-5000 रुपये के दो चालान काटे गये हैं तथा क्लिनिक संचालन के कोई दस्तावेज न दिखा पाने के कारण उसे सीज भी कर दिया गया है। पूर्ण दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही क्लीनिक को सीज मुक्त किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles