पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जसपुर पहुंच कर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान को उनके पुत्र अपूर्व चौहान के विवाह की बधाई दी साथ ही नव विवाहित युगल को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रातः 10 बजे हेलीकॉप्टर से जसपुर की नादेही चीनी मिल पहुंचे। जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरने के लिए अस्थाई हेलीपैड बनाया गया था। नादेही चीनी मिल में मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के निवास स्थान ग्राम निवारमुंडी पहुंच कर उनके नव विवाहित पुत्र अपूर्व चौहान एवं पुत्रवधू दामिनी देव सिंह को आशीर्वाद दिया। उसके बाद सूक्ष्म जलपान कर मुख्य मंत्री धामी प्रातः करीब 11 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से काशीपुर के मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, भाजपा नेता शीतल जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इख्तियार बबलू, गौरव चौहान, हिमांशु नम्बरदार, राहुल गहलौत, सर्वेश चौहान, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, डॉक्टर विशाल चौहान, अंशुल चौहान आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व नादेही शुगर फैक्ट्री के हेलीपैड पर पहुंचे काशीपुर के मेयर दीपक बाली व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मुख्यमंत्री धामी का स्वागत कर काशीपुर में लगने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में आने का निमंत्रण दिया।



