spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

8-14 फरवरी को रामलीला ग्राउंड में होगी श्रीमद् भागवत कथा, मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 8-14 फरवरी को रामलीला ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के अलावा, उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधानसभा अध्यक्ष सहित, मेयर दीपक बाली भी इसमें प्रतिभाग करेंगे।

आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी उमेशानंद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से काशीपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह भव्य कथा श्री रामलीला ग्राउंड में 8 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर के 2 बजे से 5 बजे तक होगी। इस कथा का वाचन आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी कालिंदी भारती द्वारा किया जाएगा, जो कि वर्तमान समय में महाकुंभ में अपनी कथा की सेवा को निभा रहे हैं। वहीं से कथा समापन करके वह उत्तराखंड की देवभूमि काशीपुर में कथा का रसपान करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि कथा व्यास द्वारा इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से अलग-अलग प्रसंगों के द्वारा प्रभु के आध्यात्मिक रहस्यों को जानेंगे। कथा में होली उत्सव, श्री कृष्ण जन्म उत्सव, रुक्मणी विवाह को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कथा मात्र प्रभु की लीलाएं सुनने तक सीमित नहीं बल्कि इस कथा के माध्यम से जो आज का इंसान अपने संस्कारों और संस्कृति को भूल चुका है, यह कथा प्रत्येक मानव जाति को अपने मूल से, अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारों से भी जोड़ेगी। समाज में फैली सामाजिक बुराइयों का जड़ सहित कैसे विनाश होगा, यह कथा उन समस्याओं को दूर करने का भी समाधान देगी।

उन्होंने बताया कि कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई जाएगी और समापन भी श्री रामलीला ग्राउंड से ही होगा। इस कथा में कलश उठाने वाली लगभग 551 महिलाएं होंगी। कलश यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झांकियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ 15 फरवरी को होगा।

आपको बता दें कि कथा के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी होंगे। इसके अलावा अन्य कई मंत्री/सांसद भी कथा में प्रतिभाग करेंगे। कथा के मुख्य यजमान भाजपा नेता राम मेहरोत्रा तथा उत्सव यजमान मेयर दीपक बाली रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles