spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

चोरों ने बोला बंद मकान पर धावा, चोरी कर हुए फरार

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : क्षेत्र की घनी बसासत वाली गोपीपुरम कालोनी में एक बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल कर लाखों की चोरी कर ली।

बता दें कि पंतनगर में टाटा मोटर्स में काम करने वाले कुछ युवक कैलाश पाठक के मकान में किराये पर रहते हैं। वे सभी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए चार दिन पहले ही अपने घर राजस्थान गए हैं। वहीं मकान मालिक अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह जब पड़ोसियों को मकान का ताला टूटा हुआ दिखा तो उन्हें चोरी का अहसास हुआ। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुँचे हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण मामले की जांच शुरु कर दी है।

विदित हो कि एक वर्ष पूर्व भी गोपीपुरम, हल्दूचौड़ निवासी दीपा मुरारी के घर में चोरों ने वारदात करते हुए सोने के आभूषण सहित नकदी उड़ा ली थी। जिसका एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles