spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

नगर के राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सिखों के नगर कीर्तन के जसपुर आगमन पर नगर के राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रविवार को श्री गुरुद्वारा साहिब ग्राम अजीतपुर से बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में नगर कीर्तन का बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में शुभांरम्भ किया गया। जिसमे पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन काशीपुर से कुंडा चौराहा, हल्दुआ साहू, ग्राम गोविंदपुर, कलियावाला मोड़ होते हुए जसपुर पहुंचने पर सिख समुदाय, समेत राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं आरएसएस ने स्वागत किया। इस दौरान बाबा गुरदेव सिंह और पंच प्यारों को सरोपे भेंट किये गए। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने टेंट लगाकर सिख संगत को जलपान की व्यवस्था की और फल वितरण किये।

नगर कीर्तन में श्री ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के आगे सिख समुदाय की महिलाएं झाड़ू लगाते हुए सड़क की साफ-सफाई कर रही थीं तथा उनके पीछे पानी का टैंकर छिड़काव करते हुए चल रहा था। पतरामपुर बूढ़ा फार्म बाबा जी की कुटिया पहुंचने पर नगर कीर्तन का विधिवत समापन किया गया। इस के बाद हजारों लोगों ने अटूट लंगर छका।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुधीर बिश्नोई, तरुण गहलौत, महेश कुमार प्रजापति, चौधरी ब्रजवीर सिंह, अंकुर सक्सेना, अशोक प्रजापति, सरवन सिद्धू, डॉ. शिव किशोर, पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. एमपी सिंह, सुखदेव सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र बिट्टू, हिमांशु नम्बरदार, इख्तियार अहमद बबलू, नूरी आबिद, अनीश अहमद रुबी, समदर्शी संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह, मौहम्मद यामीन, डॉ. सुरेश कुमार, वीरमल सिंह, प्रेम सिंह सहोता, सुरेंद्र सिंह, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र अरोरा, हरिओम अरोरा, विनोद अरोरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles