spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

क्लीन एंड ग्रीन संस्था से जुड़े कांग्रेस नेता यशपाल आर्य

काशीपुर (महानाद) : क्लीन एंड ग्रीन संस्था लगातार समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की सौदा ने बताया कि सामाजिक सेवा भाव के चलते क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर में आस्था जताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व बाजपुर विधायक यशपाल आर्य द्वारा संस्था को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा करने पर समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था में शामिल हुए हैं।

विक्की सौदा ने यशपाल आर्य के क्लीन एंड ग्रीन संस्था में जुड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में सभी पदाधिकारियों की मेहनत के बलबूते आज क्लीन एंड ग्रीन संस्था प्रदेश में भी अपनी छाप छोड़ रही है जिसमें हमारा प्रथम कर्तव्य वृक्षारोपण कर क्षेत्र ही नहीं प्रदेश को हरियाली प्रदेश बनाना है, जिसमें सभी का योगदान प्रशंसनीय है।

पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के संस्था में जुड़ने पर समस्त पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, कानूनी सलाहकार प्रिंस अरोड़ा, आशीष अरोरा बोबी, जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, कुमाऊं मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, संरक्षक- वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, अरुण चौहान, प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार मोनू, गुरविंदर सिंह चंडोक, अश्वनी छाबड़ा, अलका पाल आदि लोगों ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles