सीएम धामी इन एक्शन : 24 आईएएस के तबादले, आशीष श्रीवास्तव की जगह राजेश कुमार बने देहरादून के डीएम

0
135

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पुष्कर सिंह धामी जब से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार ताबड़तोड़ फैसले कर रहे हैं। आज उन्होंने 24 आईएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है।

देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव को हटाकर डॉ. राजेश कुमार को देहरादून का डीएम बनाया गया है। तेजतर्रार आईएएस दीपक रावत को कुंभ मेलाधिकारी के पद से हटाकर यूपीसीएल एवं पिटकुल का प्रबंध निदेशक तथा उरेडा का निदेशक बनाया है।

Advertisement

उधम सिंह नगर के पूर्व डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को यूपीसीएल से हटाकर सचिव तथा उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बीसीएम डीडीए विजय कुमार यादव को कौशल विकास का सचिव बनाया गया है। भूपाल मनराल को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा विजय कुमार यादव को सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन का अतिक्ति प्रभार दिया गया है।

विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन तथा रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई तथा पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है।

मनीषा पवार को अपर मुख्य सचिव, वित्त आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह तथा आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव कृषि व कृषि कल्याण, नितेश कुमार झा सचिव पंचायती राज तथा राधिका झा से ऊर्जा विभाग वापिस लेकर सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक व माध्यमिक) बनाया गया है।

आईएएस सौजन्या को सचिव ऊर्जा, रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह एवं कारागार तथा एसए मुरुगेशन को सचिव खेल, युवा और कल्याण बनाया गया है।

वहीं, आशीष कुमार श्रीवास्तव, दीपेन्द्र चौधरी तथा सचिन कुर्वे, विनोद प्रसाद रतूड़ी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है तो अभिषेक रुहेला को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। था को हटाया जिलाधिकारी देहरादून के पद से अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here