spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस बिपिन रावत के परिजनों से मिलकर किया शोक प्रकट

नई दिल्ली (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवना उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles