spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने किया धार्मिक पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त एवं प्रकाशक ललित पन्त को बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों एवं वन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे धर्मस्थल हैं जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं, वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार हर सम्भव कदम उठायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles