spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह दीवाली मनाने पहुंचे सैनिकों के बीच

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढ़वाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles