spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जसपुर में जोरो-शोरो से मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भाजपाइयों ने संकल्प दिवस के रुप में मनाया। भाजपाइयों ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर वृक्षरोपण भी किया।

आज शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण किए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपाइयों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. हितेश कुमार शर्मा, विनोद प्रजाप,ि तरुण गहलौत, रणवीर चौधरी, अशोक खन्ना, डॉ. शिव किशोर, बृजेश गिरी, चेतन बंसल, कुलदीप बंसल, उमा विश्नोई, वीना नागर, अनीता पवार, लक्ष्मी देवी, रेखा गुप्ता, अशोक चौहान, अंकुर सक्सेना, दीपक गहलौत, विकल चौहान आदि मौजूद रहे।

वहीं, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज सोशल मीडिया में भी शुभ संदेश देने का दौर लगातार जारी रहा। पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई सहित अन्य भाजपा नगर में ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles