spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है सराहनीय कार्य

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : बुधवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर में दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर का आयोजन हुआ। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर 46 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ।

शिविर में हड्डी के डॉ. डीके त्रिपाठी ने 13 अस्थि दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए और 10 दिव्यांगजनों को एक्स-रे व मेडिसन के लिए लिखा। डॉ. प्रियांशु चौहान ने 05 मूकबधिर और 5 मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए, 06 लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में रेफर किया। डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने 3 दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों के सर्टिफिकेट बनाए।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के स्टाफ द्वारा लगभग 26 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया साथ ही 15 दिव्यांगजनों के यूडी आईडी कार्ड जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा बनाए गए।

इस इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान, मीनाक्षी चौहान, अक्षय कुमार, पारस, प्रेमलता, बलवंत सिंह, डोली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles