spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बेरोजगारी एवं बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी एवं बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहीं बलात्कार की बढ़़ती घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा आरटीपीसीआर टेस्ट महा घोटाले को लेकर आज प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर कांग्रेस ने रानीखेत रोड़ पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

इस दौरान रणजीत सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और वह अपने चरम पर है। डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडरों एवं खाद्य पदार्थो सहित अन्य चीजों के मूल्य आसमान छू रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में जो आरटीपीसीआर टेस्ट में घोटाला हुआ है वह सबके सामने उजागर हो गया है और सरकार सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। भाजपा सरकार सिर्फ अपने विधायकों को रोजगार दे रही है, अपने नेताओं को रोजगार दे रही है।

पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, प्रदेश सचिव डॉ. निशांत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिप्रिया सती, सभासद विमला रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मुजाहिद मौहम्मद, हाशिम, नजाकत अली, मौहम्मद चांद, आफाक हुसैन, किशोरी लाल, रवि ठाकुर, अनीता बिष्ट, राजेश नेगी, महेंद्र आर्य, लीलाधर जोशी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles