spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने विकास विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध निकाली जन जागरण पदयात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जनता को यह बताने के लिए कि भाजपा शासनकल में प्रदेश विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़ गया है, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जनता को जागरूक करने के लिए जनजागरण पदयात्रा निकाली गई।

जन जागरण पदयात्रा का शुभारंभ द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन से हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जनजागरण पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार की दोगली नीतियों को उजागर करना है।

इस दौरान अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बोबी, मीनू गुप्ता, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, उपकार सिंह, अब्दुल सलीम एंड, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, अलका पाल, गौतम मेहरोत्रा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, इन्दु मान, अजहर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, चन्द्र भूषण डोभाल, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ. रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, तौकिर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, सारिम सैफी, जफर मुन्ना, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, राशिद फारुकी सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles