spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

कांग्रेसियों ने किसान विरोध काले बिलों व बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : किसान विरोधी काले कानूनों व कमरतोड़ महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं घर-घर कांग्रेस बूथ-बूथ कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज कार्यकर्ताओं ने धरने प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का खड़कपुर देवीपुरा चौक पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद सरकार का पुतला भी दहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि मिशन 2022 के विधनसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और इसमें युवाओं की भागीदारी कांग्रेस को और भी मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम यह बता रहा है कि इस बार वर्तमान सरकार की नाकामियों का जवाब युवा शक्ति कांग्रेस को मिशन 2022 के विधनसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए विजय पताका लहराने के लिए कोई नहीं रोक सकता।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा आज देश का किसान सड़कों पर है जिसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कृषि बिल जो कि काले कानून के कारण देश का प्रत्येक किसान परेशान है भाजपा की ओछी मानसिकताओं से आज देश की हर नारी अपने आप को भाजपा सरकार में असहाय महसूस कर रही है। इंदिरा ने आवाहन करते हुए कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में जीत दर्ज कराने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा।

धरना-प्रदर्शन में जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रंजीत रावत, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदर सिंह एडवोकेट, मुक्ता सिंह, रोशनी बेगम, अलका पाल, इंदूमान, संजय शर्मा, राजीव चौधरी, सुरेश कुमार जंगी, विकल्प गुड़िया, शंशाक सिंह, अब्दुल सलीम एड.,चेतन अरोरा, अरुण चौहान, अब्दुल कादिर, सूर्यप्रताप सिंह, प्रीत बम, संजय चतुर्वेदी, रवि ढींगरा, मीनू सहगल, उमा वात्सल्य, नौशाद पार्षद, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles