spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ी भीड़, दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : खटीमा से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज शाम हल्दूचौड़ पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

वहीं, यात्रा से पूर्व यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें कांग्रेसी वक्ताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार सभी सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है इसका जवाब वह 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर देगी।

परिवर्तन यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, सुमित हृदयेश, हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी के साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश बमेटा व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, सीमा पाठक, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, शंभू दत्त कविदयाल, मदन मोहन पन्त, कीर्ति पाठक, इन्द्र लाल, राकेश जोशी, हेम चन्द्र दुर्गापाल, गिरीश चंद्र गुरुरानी, नवीन भट्ट, किरन डालाकोटी, बीड़ी खोलिया, हल्दूचौड़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुमका, ललित चंद्र, शोभा बिष्ट, गीता पांडे, पूरन चंद भंडारी, प्रतिक जोशी, जय पांडे, हिमांशु कबड़ाल, पवन कबड़ाल, मनमोहन गरवाल, हिमांशु पाठक, ईश्वरी दत्त जोशी, योगेश कपिल, राहुल पाठक, दीपक दुर्गापाल, दीपांशु कबड़ाल, राजा धामी, योगेश बुधलाकोटी, महेश कबड़ाल, नारायण दत्त पांडे के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं टिकट के तमाम दावेदारों ने अपने पक्ष में अभी से माहौल बनाने के लिए जबरदस्त भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles