spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस ने निकाली किसान विजय यात्रा

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस की किसान विजय यात्रा के दौरान बड़ी तादाद में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस जनों ने जमकर आरोप लगाए।

बता दे कि प्रधनमंत्री के कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान के बाद महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम पैगा मैं किसान विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव में ही एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस जन ने भाजपा की नीतियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस कार्यकाल की अपनी उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष रखा।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पांच राज्यों में हो रहे चुनावों को देखते हुए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की औपचारिक घोषणा की है।उन्होंने कहा कि सरकार यह जान चुकी थी कि अब जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने पूर्व में ही बोल दिया था। की भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार चुनाव के नजदीक आते ही तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेगी।

उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए बहुत खुशी का विषय है। और इसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार ने अपना तानाशाही रवैया दिखाते हुए 1 वर्ष से मांग कर रहे किसानों की मांगों को अब माना है। भाजपा सरकार अगर शुरू में ही कृषि कानूनों को वापस ले लेती तो किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 किसानों की जाने आज नहीं जाती। उन्होंने कहा कि इस कृषि कानून की वजह से जो पीड़ा किसानों ने झेली है उसे देश का किसान कभी भुला नहीं पाएगा और इस 1 वर्ष के किसान आंदोलन को किसान हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री ने अपने अभिवादन में कृषि कानून वापस लेने को तो कह दिया। परंतु जो 700 सौ किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई है। उनके आश्रितों के मुआवजे के लिए सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है जो निंदनीय है।

वही महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र विकास की राह में पिछड़ गया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें टूटी पड़ी हैं नगर में जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है क्षेत्रीय विधायक ने काशीपुर को जिला बनाए जाने का चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था। परंतु वह वादा भी भाजपा विधायक ने अपनी सरकार रहते हुए भी पूरा नहीं किया है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अलका पाल, अशीष अरोरा बॉर्बी, विनोद वात्सल्य ,उमा वात्सल्य ,दीपिका गुड़िया आत्रे ,मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, गीता चौहान, मनोज जोशी ,मुक्ता सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles