spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करनेे की अपील

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला अल्ली खाँ, करबला, थाना साबिक, गंज, कटरामालियान में काशीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र चंद सिंह बाबा के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया गया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री मीनू गुप्ता ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में सत्ता और व्यवस्था का परिवर्तन करना अनिवार्य है ताकि देवभूमि उत्तराखंड के खोये हुये अस्तित्व को पुनर्जीवित किया जा सके तथा काशीपुर क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो सके, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, बेरोजगार बच्चों को रोजगार मिल सके, खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों की जर्जर हालत में सुधार किया जा सके।
चुनाव प्रचार में सरोज, गीता, संतोष, लक्ष्मी, नसीम, सितारा, रीता, बबली, अमित विश्नोई, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles