spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

निजी निवेश के विरोध में कांग्रेसियों ने किया एलआईसी ऑफिस के बाहर धरना- प्रदर्शन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के आवाहन पर सोमवार को कांग्रेसियों ने सार्वजानिक क्षेत्र की संपत्तियों में पूजीपतियों द्वारा कराए जा रहे निवेश के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सार्वजिनक क्षेत्र की संपत्तियों में पूंजीपतियों द्वारा कराए जा रहे निवेश के विरोध में आवास विकास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश सचिव अरुण चैहान, पीसीसी सदस्य इंदु मान, युवा अध्यक्ष वसीम अकरम, वरिष्ठ कांग्रेसी मौ. हनीफ अंसारी गुड्डू, प्रदेश महासचिव युवा राहुल कम्बोज, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नासिर, अनीस अंसारी, पार्षद आरिफ हुसैन, पार्षद शाह आलम, पार्षद नजमी अंसारी, इरशाद चैधरी, अमित मारकंडेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles