spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जहर खाकर जान देने वाली युवती का पति दानिश गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री मंतशा उर्फ गोलो ने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव निवासी पेंट-पुताई का कार्य करने वाले दानिश के साथ लव मैरिज की थी। उसका एक साल का पुत्र है तथा वह 6 माह की गर्भवती बताई गई है। 15 मई की सुबह करीब 11 बजे दानिश ने मंतशा की बहन के देवर महेशपुरा निवासी शादाब को फोन करके बताया कि मंतशा कुछ खा-पी नहीं रही है। यदि उसकी मौत होती है तो वह जिम्मेदार नहीं होंगे। जब शादाब बीती शाम करीब चार बजे मंतशा के घर पहुंचा तो मंतशा की मौत हो चुकी थी। इस दौरान दानिश व उसके परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना उसको दफन करने की तैयारी करने लगे। इस दौरान कुंडा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया था।

वहीं मंतशा के मायके वालों ने कहा कि दानिश शादी के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था तथा दहेज में बाइक समेत अन्य सामान लाने की बात कहकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करता था। मृतका के पिता ने दानिश पर ही उसे जहर देकर मारने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा मृतका दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles