spot_img
spot_img
Tuesday, September 8, 2026
spot_img

मकान नाम करानेे के लिए बहू-बेटे कर रहे माँ पर अत्याचार

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने बहू-बेटे  बेटे पर मकान नाम करानेे के लिए उन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलश मंडप काशीपुर निवासी इन्द्रावती पत्नी स्व० महावीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक सीनियर सीटीजन विधवा महिला है, जिसकी उम्र 62 वर्ष है। उनके पति की मृत्यु लगभग 16 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अमित व उसकी पत्नी जूली आये दिन उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट करते रहते है, और भरण-पोषण हेतु कोई खर्चा नहीं देते और उनका मकान अपने नाम कराने को लेकर दबाव बनाते रहते है।

इंद्रावती ने बताया कि दिनांक-01-06-2026 को समय शाम 4 बजे को उनकी पुत्रवधु जुली द्वारा गाली-गलौच करते हुये मारपीट करते हु कहा कि तुझे कई बार यह मकान हमें देने को कहा हमारा कहना नहीं हमारा कहना नहीं मान रही है। अब लगता है कि तुझे जान से मारकर ही यह मकान हमें लेना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि दिनांक- 18.08.2026 समय सुबह के करीब 10:00 बजे भी अमित व जूली द्वारा उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट करते हुये उनका ए०टी०एम० कार्ड अपने कब्जे में लेना का प्रयास किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इंद्रावती ने बताया कि दिनांक-06.09.2026 को समय करीब 4:00-5:00 बजे के बीच वह किचन में चाय बना रही थी, तभी अमित व जुली आये और उनके साथ गाली-गलीच व मारपीट की गई, तब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, पुलिस आयी और समझा बुझाकर चली गई किंतु उसके बाद भी उपरोक्त अमित च जु ली द्वारा उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट की गई और फिर दिनांक 07.09.2026 को सुबह 11:00 भी अमित व जुली द्वारा उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट की गई। उन्हें और बचाने उसकी बहन शीला देवी जो कि 78 साल की बुजुर्ग महिला है आयी तो उनके साथ भी उपरोक्त द्वारा गाली-गलौच व मारपीट की गई, और जान से मारने की धमकी दी कि तु बुढ़िया बहुत पुलिस को कॉल करती फिर रही है अगर अगर तुने ये मकान जल्द हमारे नाम नहीं किया तो हम तुझे जान से मार देंगे, और उन्हें घर से निकाल दिया।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोग कभी भी मारपीट व गाली-गलौच कर उन्हें घर से बाहर निकाल देते है, अमित व जुली ने उनका जीवन नर्कमय बना दिया है, और उनके मकान पर कब्जा कर रखा है। उन्हें उपरोक्त अमित व जुली से अपनी जान का खतरा उत्पन्न हो गया है, उपरोक्त लोग कभी भी उनके साथ उसकी सम्पत्ति/ मकान अपने नाम कराने को लेकर कभी भी कोई अनहोनी अप्रिय घटना घटित कर सकते है।

पुलिस ने अमित वी जूली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles