spot_img
spot_img
Monday, November 23, 2026
spot_img

जंगल में पेड़ से लटका मिला कई दिन से लापता युवक का शव

रामनगर (महानाद): बृहस्पतिवार की शाम को कई दिन से लापता हुए एक युवक का शव ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में जंगल के अंदर पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक केशव को पेड़ से नीचे उतरकर उसकी शिनाख्त की तो उसकी शिनाख्त ग्राम ढेला निवासी गणेश कठायत (31 वर्ष) के रूप में हुई।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बरामद शव 2-3 दिन पुराना है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक अक्सर घर से लापता हो जाता था, अभी भी वह कई दिनों से लापता था।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles