spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

श्री राम-हनुमान मन्दिर निर्माण के लिए दीपक बाली ने दान की 1100 फिट जमीन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जनता की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए भाजपा नेता दीपक बाली द्वारा अलीगंज रोड पर दी गई जमीन पर श्री राम-हनुमान मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर हुए यज्ञ एवं हवन में दीपक बाली, गगन कांबोज एवं हिंदू राष्ट्र शक्ति संस्था के राष्ट्रीय संयोजक संजय भाटिया ने अपनी-अपनी पत्नियों क्रमश उर्वशी दत्त बाली, स्वाति कांबोज एवं मोनिका भाटिया के साथ मुख्य यजमान के तौर पर पूर्जा अर्चना की। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आपको बता दें कि अलीगंज रोड पर कोई मंदिर ना होने से धर्म प्रेमी जनता को काफी परेशानी होती थी और उन्हें पूजा करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। भाजपा नेता दीपक बाली को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने श्री राम-हनुमान मंदिर के लिए करीब 1100 फिट जमीन उपलब्ध कराई। इस मंदिर का भूमि पूजन होने से आसपास के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। आज के इस पुण्य अवसर पर राष्ट्रीय सनातन दक्षेश्वरी गौ सेवा ट्रस्ट के महंत स्वामी विकास पवार गुरुजी भी विशेष रूप से मौजूद रहे और पूजा-अर्चना पंडित राजेश उपाध्याय एवं पंडित कुलदीप भारद्वाज ने कराई।

इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि इस मंदिर का तेजी से निर्माण कराया जाएगा ताकि जन भावनाएं पूरी हों और जनता को दूर पूजा करने के लिए न जाना पड़े। महंत विकास पवार गुरु जी ने कहा कि मंदिर बनने से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा और सनातन धर्म का परचम लहराएगा ।

गगन कांबोज ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का काम है और मंदिर बनने से जन भावनाएं पूरी होंगी। संजय भाटिया ने कहा कि यह बहुत नेक कार्य है जिसके लिए दीपक बाली एवं मंदिर निर्माण में लगे उनके सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर एसपी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसूफ अली, प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी, आकाश गर्ग, संजीव शर्मा, अजय शर्मा, अमित सक्सेना, मनोज कौशिक, ऊदल सिंह, मनीष चावला, राकेश गौड़, विनोद अरोरा, नवनीत मणि त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार, पवित्र शर्मा, सुधीर, अजय वीर यादव, चैधरी मोहित शेरावत, पुष्प अग्रवाल, अमन बाली, अमिताभ सक्सेना एडवोकेट, सुरेश प्रॉपर्टी डीलर, कृष्णा, बाजपुर से आए गौ सेवा ट्रस्ट के यशपाल राजहंस, राजीव परनामी, अनिल सिंधवानी, मंजीत सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles