spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशीपुर पहुंचकर लगाया नारा, अबकी बार-400 पार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज काशीपुर के रामलीला मैदान पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोािधत करते हुए नारा लगाया ‘अबकी बार-400 पार’।

आपको बता दें कि भाजपा के नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जहां एक और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, वहीं पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आया।

राजनाथ सिंह के रामलीला मैदान पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट भी मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में एकत्र लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार 400 के पार का नारा सच साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में चल रही मोदी सरकार ने हमेशा जनता के हित में कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का वह सपना साकार कर दिया जो अन्य सरकार केंद्र में रहकर न कर पाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब को फ्री राशन देकर गरीब के दुख दर्द पर मरहम लगाने का कार्य किया है। साथ ही देश की 150 करोड़ जनता के लिए आयुष्मान योजना चलाकर लोगों को फ्री में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करने का कार्य किया, जो किसी भी सरकार ने नहीं किया। इसी के साथ ही उत्तराखंड की जनता के लिए उन्होंने विशेष पैकेज देकर उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाने का कार्य किया। पहाड़ों में पानी की सुविधा विकास की गंगा किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाली 19 अप्रैल को नैनीताल-उधम सिंह नगर के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाना है, जिसको लेकर अभी से ही तैयारी कर लें।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए एक सेवक के रूप में कार्य किया है, जो हर किसी प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है। उनके संबोधन को सुनने के लिए आसपास की जनता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी लगभग 2 घंटे तक उनका इंतजार करती रही। उनके आगमन पर गगन भेदी नारों के साथ राजनाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार किया स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने वहां बैठी जनता ने आने वाली 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में वोट डालने को लेकर जनता से अपील की। जनता ने राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया कि इस बार 400 के पार का भाजपा का नारा अवश्य सफल होगा और पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही अपनी गद्दी पर काबिज होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles