सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखड पुलिस हेडक्वार्टर ने इंटेलीजेंस विभाग के कई इस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं। काशीपुर में तैनात इंस्पेक्टर मनोज मनराल को एलआईयू देहरादून का इंस्पेक्टर बनाया गया है।

वहीं, जितेंद्र उप्रेती का तबादला एसआईयू काशीपुर में किया गया है।
विवेक सनवाल का तबादला हरिद्वार किया गया है।
अनुराग रतूड़ी को उधम सिंह नगर भेजा गया है।
हरिद्वार में तैनात नीरज यादव को नैनीताल भेजा गया है।
सूर्य प्रकाश का तबादला पौड़ी किया गया है।
जितेंद्र बिष्ट का तबादला चमोली किया गया है।
राम प्रसाद का तबादला चंपावत किया गया है।
सुरेश कुमार को पिथौरागढ़ एलआईयू का प्रभारी बनाया है।
वहीं, स्पेशल ब्रांच में तैनात लक्ष्मण सिंह नेगी को एसआईओ देहरादून बनाया गया है।
सचिन चौहान को एसआईयू चमोली, रोहित जोशी को एसआईयू बनबसा तथा कृष्ण सिंह मेहता को एसआईयू बाजपुर भेजा गया है।



