spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

देवर के साथ लिवइन में रह रही थी भाभी, उतार दिया मौत के घाट

सागर (महानाद) : पुलिस ने एक दिन पहले हुई प्रियंका भार्गव की हत्या का खुलासा करते हुए उसके देवर मनोज भार्गव को गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका अपने देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

मामले का खुलासा करते हुए खुरई थानाध्यक्ष अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रियंका भार्गव ने अपने पहले पति को छोड़कर जुलाई में रामबिहारी के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही उसने ससुरालवालों से अलग रहने के लिए छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना शुरू कर दिया और महज 10 दिन बाद ही वह मायके जाने की बात बोलकर घर से चली गई और खजरा हरचंद गांव निवासी अपने सगे देवर मनोज भार्गव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

रामबिहारी ने बताया कि पता चला कि प्रियंका सागर के कुड़ारी आश्रम में रह रही है। जिसके बाद सितंबर में उसकी मां उसे आश्रम से ले गई। यहां से वे रायपुर पहुंचे। जहां प्रियंका की उसके छोटे भाई मनोज से मुलाकात हुई। मनोज यहां नौकरी कर रहा था। प्रियंका से मिलने के बाद दोनों ने घरवालों से कहा कि वो लोग साथ में रहेंगे। उकी जिद के आगे सबने अपनी सहमति दे दी और दोनों की कोर्ट मैरिज करने की बात भी हो गई।

वहीं, मनोज भार्गव ने बताया कि प्रियंका हर समय मोबाइल पर लगी रहती थी। वह कई लोगों से बातें करती थी। यह बात उसे पसंद नहीं थी।
उसने कई बार प्रियंका को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात में लड़ाई हो गई। जिस पर मनोज ने प्रियंका के साथ मारपीट करने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles