spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

देवर से शादी करने की जिद में पुलिस की गाड़ी के बंपर पर चढ़ी महिला

रोहतास (महानाद) : अपने देवर से शादी करने की जिद को लेकर एक महिला ने पुलिस के सामने बेहद हंगामा काटा।

बता दें कि डीएसपी कार्यालय परिसर के पास एक महिला ने पुलिस की गाड़ी को लगभग एक घंटे तक रोककर जमकर हंगामा काटा। दरअसल बुधवार शाम को महिला के ससुराल वालों को दहेज प्रताड़ना केस में जमानत मिली थी। जिससे वह बेहद गुस्से में थी। महिला अपने पति को छोड़कर अपने देवर से शादी करना चाहती है। उसने पुलिस से मांग की कि मेरे देवर से मेरी शादी करवाओ। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करते-करते पुलिस जीप के बंपर पर बैठ गई।

हंगामा बढ़ता देख नगर थाने से महिला पुलिस बुलाया गया और फिर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बलपूर्वक हटाया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

बता दें, तिलौथू निवासी अमृता की शादी 2018 में डेहरी के गरवट बिगहा निवासी पन्नालाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद अमृता ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद महिला के ससुरालियों ने समझौता कर उसके खाते में 6 लाख रुपये जमा करवा दिये थे और उससे कहा था कि वह अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ले। जिसके बाद अमृता ने पुलिस से कहा कि मैं दूसरी शादी अपने देवर से ही करूंगी। उससे मेरी शादी करवाई जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles