spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

डीआईजी कुमाऊं ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, कर दिये 12 इंस्पेक्टरों के तबादले

महानाद डेस्क : डीआईजी कुमाऊं डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने 12 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं। आपकेा बता दें कि इन इंस्पेक्टरों का अभी कुछ दिन पहले ही तबादला किया गया था। अब एक बार इनके तबादलों को संशोधित कर नये जिले में भेजा गया है।

इंस्पेक्टर नरेश चौहान को उधम सिंह नगर से चंपावत भेजा गया है। कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल को अल्मोड़ा भेजा गया है।

इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह दानू को उधम सिंह नगर से चंपावत, राजेश यादव को अल्मोड़ा से नैनीताल, नासिर हुसैन को अल्मोड़ा से उधम सिंह नगर, श्वेता दिगारी को अल्मोड़ा से नैनीताल भेजा गया है।

इंस्पेक्टर अजय लाल शाह को अल्मोड़ा से उधम सिंह नगर, राजेन्द्र सिंह रावत तथा त्रिलोक राम को बागेश्वर से उधम सिंह नगर भेजा गया है।

इंस्पेक्टर प्रभात कुमार तथा मोहन चंद्र पाण्डेय को पिथौरागढ़ से नैनीताल, हिमांशु पंत को पिथौरागढ़ से उधम सिंह नगर भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles