spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पहुंचे जसपुर, किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। सीएमएस डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत ने निदेशक को अस्पताल की समस्याओं से रूबरू कराया।

आपको बता दें कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. आरसी पंत ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जसपुर के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्थाई रेडियोलॉजिस्ट, फार्मेसिस्ट एवं स्टॉफ कर्मियों की कमी समेत आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों का न होना जैसी समस्याओं से दोचार होना पड़ा। इस दौरान निदेशक ने मरीजों को मिलने वाली सुविधा, महिला एवं पुरूष वार्ड, स्वच्छता, कक्षों की जीर्ण शीर्ण स्थिति समेत अस्पताल की बुनियादी जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलौत के बताने पर निदेशक ने स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री की घोषणा के तहत अस्पताल को उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान अस्पताल हित में किए गए सीएमएस के कार्यों की भी सराहना की। चिकित्सकों ने निदेशक के यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ. आशु सिंघल, डॉ. मेहताब जहां, डॉ. गुलनवाज खान, डॉ. प्रभात, एबी भट्ट, नेहा, राहुल, साजिद, गजाला, सुखदीप, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles