spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

काशीपुर : अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में जैन मंदिर में किया गया गन्ने के रस का वितरण

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद): राजा श्रेयांस द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव)को छह माह पश्चात आज ही के दिन अर्थात अक्षय तृतीया के दिन इक्षुरस (गन्ने का रस) का आहार दिया गया था। आहार विधि न जानने की वजह से कोई भी भगवान को आहार नहीं दे पाता था, इसी में छह माह बीत गए।

आज 3 मई, 2022 दिन मंगलवार, अक्षय तृतीया को, काशीपुर जैन मंदिर के बाहर प्रातः 8.30 बजे से गन्ने के रस का वितरण किया गया। जिसमें अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री सीए विनय जैन, अध्यक्ष कुसुम जैन, मंत्री कमलेश जैन, रीता जैन, गरिमा जैन, चांदनी जैन, राजेन्द्र जैन, अविता जैन, ऋषभ जैन, सुरेंद्र जैन, मंजू जैन, अमित जैन साड़ी वाले, श्वेता जैन, पुष्पेंद्र जैन, डॉ. अरुण जैन, सुधा जैन, रश्मि जैन, अंशु जैन ने सहयोग किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles