spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर ने दिनेशपुर मेें किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दिनेशपुर (महानाद) : आज दिनांक 16.6.2025 को समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा दिव्यांग जन कल्याण समिति दिनेशपुर के सहयोग से ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत दिनेशपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी डीडीआरसी उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है, जो हमारे समाज को प्रभावित कर रही है। नशे के दुष्प्रभाव से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि उनके रिश्ते और भविष्य भी प्रभावित होते हैं।

अध्यक्ष दिव्यांगजन कल्याण समिति दिनेशपुर आलोक ढाली ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। हम एक साथ नशा मुक्ति के लिए काम करें और एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ें।

इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन मीनाक्षी चौहान, डीडीआरसी ऑडियोलॉजिस्ट भूपेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर पारस बोरा, कोकण मंडल, राकेश मंडल, अशोक मंडल, बदल विश्वास, बलविंदर, मिलन हालदार, उत्तम दास, अंजू, रंजीत, बाबूराम सरकार, अरविंद, अरुण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles