spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

जिला सोेशल मीडिया प्रभारी बने दो मंडलों के प्रभारी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर मेघावाला मंडल, 62 विधानसभा जसपुर के सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया का दायित्व देख रहे जितेंद्र यादव को पार्टी ने उनकी कार्य प्रणाली, कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में पार्टी को बंपर वोटो से जीत दिलाने के लिए प्रदेश हाईकमान, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने दो मंडलों – सुल्तानपुर पट्टी एवं महुआखेड़ागंज का प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि यादव को कार्य सोशल मीडिया हैंडल व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, सरल ऐप, नमो ऐप पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र हित, धर्म हित, युवा वर्ग, महिला वर्ग, गरीबों के लिए किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया ही एकमात्र माध्यम है, इसमें इसके द्वारा अंतिम छोर के व्यक्ति को भी पार्टी द्वारा किए गए योजनाओं का लाभ मिल जाता है और पता चलता है कि हमारी सरकार जनहित में देश हित में क्या-क्या योजनाएं एवं कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इसमें यदि कोई विरोधी व्यक्ति बहकावे का कार्य करें तो जनता उसके बहकावे में नहीं आती है और सही ज्ञान अपने पास रखती है। यही कार्य राजनीति में एक सेवा का महान कार्य है। भारतीय जनता पार्टी ने जितेंद्र यादव को उनके कार्यों को देखते हुए नवीन जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ पार्टी की जड़ बुनियाद बूथ पर होती है, बूथ मजबूत है तो पार्टी को जीतने में कोई नहीं रोक सकता। बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख मजबूती से कार्य करेंगे तो पार्टी बंपर वोटो से जीतेगी।

जितेंद यादव को बधाई देने वालों में प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन ठाकुर, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, महामंत्री रवि साहनी, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, ज्येेष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गुरताज भुल्लर, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, सुरेंद्र सिंह नामधारी, गुरनाम सिंह, कावल सिंह, सतपाल सिंह, सचिन बाटला, रूपेश बाटला, पंकज शर्मा, जगवीर सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, अनूप शर्मा, अंकुर सक्सेना, शीतल जोशी, राजकुमार चौहान, गौतम गिरी, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रीना मौर्य, मीना कुमारी , आकांक्षा ठाकुर आदि शामिल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles