spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

10-14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने लगाई बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 10 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के जनपदों चम्पावत, नैनीताल, एवं उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं अत्यन्त भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौरे होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आईआरएस में नामित सभी कार्मिकों को हाई अलर्ट मोड में रहने, अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने के आदेश दिए। इस दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अति आवश्यक कार्य होने पर ही जिलाधिकारी की संस्तुति उपरान्त ही मुख्यालय छोड़े जाने की अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाये रखने, किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के आदेश दिए। उन्होंने छभ्,च्ॅक्,च्डळैल्, ।क्ठ,ॅठ आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खोलने की कार्यवाही करने के आदेश संबंधित अभियंताओं को दिए।

उन्होंने यह भी आदेश दिए कि समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे एवं बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों से लोंगो को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भेजने हेतु पूर्व में ही आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आदेश दिए कि समस्त चौकी/थाने/अग्निशमन एवं आपात सेवाएं भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। डीएम ने इस अवधि में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि आदेश का अनुपालन न किये जाने की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा की सूचना क्म्व्ब् (जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र) के फोन नम्बरों 05944-250719, 250250 250823 टोल फ्री नं.-1077 पर तत्काल साझा की जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles