spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

डाॅ. दीपिका गुड़िया ने अस्पताल में मरीजों को वितरित किया फल व भोजन

काशीपुर (महानाद) : ब्राह्मण उत्थान महासभा की जिला उपाध्यक्ष डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा महासभा के पदाधिकारियों के साथ एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सिन्हा एवं कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अमरजीत साहनी की उपस्थिति में मरीजों, उनके तीमारदारों एवं कोरोना कार्यकर्ताओं को सायंकाल में फल एवं भोजन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट, मुख्य जिला सलाहकार सुरेश जोशी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, संरक्षक संजय चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव एवं कार्य प्रभारी आरसी त्रिपाठी, डॉक्टर नीरज आत्रेय, विकल्प गुड़िया, मोहनचंद पपने, पंकज पंत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles