spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

डॉ. रजी उर रहमान को मिला बेस्ट अचीवमेंट अवॉर्ड -2021

बरेली (महानाद) : आयुर्वेद एवं डर्मेटोलॉजी के लिए विशेष योगदान देने के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड संगठन भारत सरकार द्वारा बेस्ट अचीवमेंट अवार्ड 2021 बेस्ट हैल्थ केयर सर्विस प्रोवाइडर खिताब से सम्मानित किया गया। इस वेबीनार का आयोजन फेस बुक पेज से 18- अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर ई- कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया जिसमें भारत के नामचीन आयुष डॉक्टरों ने भाग लिया।

देश के ख्यातिप्राप्त आयुष डॉक्टरों में से उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद निवासी डॉ रजी उर रहमान को प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने से रुहेलखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का गौरव व मान बढ़ाया है। इससे आयुर्वेद डॉक्टर्स का विश्वास आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर बढ़ेगा जिससे आम जन मानस को भारत की विलुप्त होती प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिलेगा।

ज्ञातव्य हो कि डॉ. रजी उर रहमान जनरल फिजिशियन एवं त्वचा रोगों के इलाज के स्पेशलिस्ट हैं। जिनका क्लीनिक जनपद बरेली के तहसील फरीदपुर में संचालित है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles