spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

शराब पीकर पटाखों की आवाज़ वाली गाड़ी चलानी युवकों को पड़ी भारी

शिवाली
कोटद्वार (महानाद): एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के नियमों का पालन न करने और शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर का प्रयोग करने पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

उक्त पर कार्रवाई करते हुए कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके17 के 6075 (बुलेट) एवं वाहन संख्या यूके15 सी 9279 (पल्सर) को शराब पीकर बिना हैलमेट मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर साईलेंसर से पटाखे की आवाज कर ध्वनि प्रदूषण करने पर अभियुक्त लवी आस्टिल, प्रणव कोटनाला एवं अतुल सिंह को झण्डा चौक के पास से गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को धारा-185, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles