spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : शीतलहर के कारण छात्रों के जीवन पर मंडराया खतरा, डीएम ने कर दी 2 दिन की छुट्टी

रुद्रपुर (महानाद) : मौसम विभाग द्वारा जिले में शीतलहर की आशंका को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर ने 2 दिन दिन की छुट्टी घोषित की है।

उकत आदेश जारी करते हुए डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 15 जनवरी 2024 एवं दिनांक 16 जनवरी, 2024 तक (02 दिन) जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षणेत्तर कायों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles