रामनगर : डॉक्टरों की लापरवाही के चलते डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत का आरोप, परिजनों ने काटा अस्पताल में हंगामा

0
168

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पीपीपी मोड़ पर गए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने का सिलसिला जारी है। यहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी दौरान उसके बच्चे की मौत हो गयी। वहीं डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कर परिजनों को घर भेज दिया।

खताड़ी निवासी शबाना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी गर्भवती बहन रुकसाना को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर नार्मल डिलीवरी की बात परिजनों से की। पांच घंटे बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां हायर सेंटर के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काट दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी, जिसके चलते बच्चे की मौत हुई है।

Advertisement

वहीं, सीएमएस डॉक्टर चंद्रा पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर कार्यवाही की जएगी।