spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

दुस्साहस : एक बहन का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने दी दूसरी बहन का भी अपहरण करने की धमकी

शिशिर भटनागर
मुरादाबाद (महानाद) : मुरादाबाद में बदमाशों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक बहन का अपहरण करने के बाद दूसरी बहन को भी उठाने की धमकी द डाली।
नागफनी थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उस्मान, रिजवान और गुड्डू ने उनकी बड़ी बेटी का अपहरण कर लिया है और अब उनकी छोटी बेटी को भी उठाने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
बता दें कि विगत 6 जून को नागफनी थाना क्षेत्र से एक महिला की 19 साल की बेटी गायब हो गई थी। जिसके बाद 15 जून को उस्मान, रिजवान और गुड्डू ने मोबाइल पर फोन कर महिला की छोटी बेटी को भी उठाने की धमकी दी थी।
मामले में नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles