spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन की तबियत बिगड़ी, एम्स में हुए भर्ती

नई दिल्ली (महानाद) : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

वहीं, कांग्रेस नेता प्रणव झा ने एक ट्वीट करके बताया कि मनमोहन सिंह की तबियत ठीक है और वे रूटीन इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। झा ने कहा कि अगर कोई अपडेट देने की जरूरत पड़ी, तो वो इस बारे में आगे बताएंगे। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मनमोहन सिंह को हल्का बुखार है। साथ ही उनको कमजोरी भी महसूस हो रही है। इसके चलते ही उन्हें एम्स ले जाया गया।

बता दें कि मनमोहन सिंह पिछले महीने 26 सितंबर को मनमोहन सिंह 89 साल के हुए हैं। इसी साल अप्रैल में वे कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले साल मई में भी पूर्व पीएम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles