spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

काशीपुर : बूरा बताशा गली में काजू खरीदने आये चोरों ने साफ कर दी गल्ले से नोटों की गड्डी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ग्राहक बनकर आये दो चोरों ने बूरा बताशा गली स्थित एक दुकान से नोटों की गड्डी पार कर दी।

बता दें कि बूरा बताशा गली में माहेश्वरी मार्केट में अरविंद गोयल की गोयल सेल्स कारपोरेशन के नाम से किराने की होलेसेल की दुकान है। कल बुधवार की दोपहर में एक बाइक पर सवार दो लोग उनकी दुकान पर आये। एक ने काजू का पैकेट खरीदा और उसके लिए 500 रुपये का नोट दिया। बाकी बचे पैसे लेने के लिए वह चोर दुकान में चढ़ आया। इतनी देर में दूसरा चोर उनसे पिस्ते के रेट पूछने लगा। अरविंद गोयल का ध्यान दूसरे को रेट बताने में बंट गया इतनी देर में पहले आदमी ने उनके गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नोटों की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया और बाइक पर बैठकर फुर्र हो गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles