spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

60 लाख की स्मैक के साथ रुद्रपुर की महिला तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ को साकार करने हेतु उनके द्वारा द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला (कनिका (40 वर्ष) पत्नी विजय, निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर) के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 60 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500 रुपए के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, हे.कां. पुष्पा देवी, कां. अनिल टम्टा, तारा सिंह, एसओजी से हे.कां. कुन्दन कठायत एवं भूपेन्द्र ज्येष्ठा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles