spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

काशीपुर : महुआखेड़ागंज की फैक्ट्री में लगी आग, हुआ करोड़ों का नुकसान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रबड़ की ट्यूब बनाने वाली महुआखेड़ागंज स्थित मैक्सप्राइड फैक्ट्री के वेयरहाउस में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अग्निशमन दल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री प्रबंधन आग से करीब तीन करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

बता दें कि महुआखेड़ागंज स्थित मैक्सप्राइड लिमिटेड फैक्ट्री में वाहनों के टायरों की ट्यूब बनाई जाती है। फैक्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वेयरहाउस से धुआं उठता दिखाई दिया। तत्काल फैक्ट्री के फायर हाईड्रेट सिस्टम को चालू किया गया। फैक्ट्री के अधिकारियों ने पैगा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह के नेतृत्व में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बहल पेपर मिल से भी एक गाड़ी आग बुझाने के लिए भेजी गई। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में फायर यूनिट की पांच गाड़ियों की मदद ली गई।

वाइस प्रेसिडेंट शर्मा ने बताया कि बड़ी तादाद में तैयार ट्यूब आग में झुलस गई है और बहुत सी गर्म हो गई है। फैक्ट्री में करीब तीन करोड़ रूपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles