spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

भूल सुधार : कांग्रेस नेत्री गीता चौहान का निष्कासन रद्द, ससम्मान वापसी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने भूल सुधार करते हुए कांग्रेस नेत्री गीता चौहान निष्कासन रद्द कर उनकी ससम्मान पार्टी में वापसी करवाई है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि 28 जनवरी को उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन की लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें भूलवश गीता चौहान का नाम निष्कासन लिस्ट में आ गया था। जिसे सुधार करते हुए उनकी ससम्मान पार्टी में वापसी की जाती है।

मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि गीता चौहान पूर्व में भी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और आज वर्तमान में भी सम्मानित कार्यकर्ता हैं तथा इनकी विचारधाारा पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की है। उपरोक्त पत्र का संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष को करा दिया गया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles