spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर के पूर्व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर हुए रिटायर, डीजीपी अभिनव कुमार ने दी भावभीनी विदाई

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उधम सिंह नगर के पूर्व एसएसपी एवं डीआईजी अभिसूचना दलीप सिंह कुंवर तथा पुलिस मुख्यालय के मुख्य आरक्षी धनवीर सिंह नेगी आज रिटायर हो गये। इस अवसर पर कल दिनांक 30 दिसम्बर, 2023 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डीजीपी अभिनव कुमार, एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने दलीप सिंह कुंवर एवं धनवीर सिंह नेगी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अन्त में दलीप सिंह कुंवर एवं धनवीर सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा दलीप सिंह कुंवर एवं धनवीर सिंह नेगी को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

आपको बता दें कि दलीप सिंह कुंवर ने वर्ष 1997 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित होने के उपरान्त मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, जनपदों में नियुक्त रहकर अपना अतुल्य योगदान दिया। आप वर्ष 2009 को भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन हुये तथा भारत सरकार द्वारा आपको वर्ष 2009 बैच आवंटित किया गया। आप पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, चम्पावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून के पद पर भी नियुक्त रहे। आप वर्ष 2023 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में आप पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना के पद पर कार्यरत हैं। भारत सरकार द्वारा आपकी सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2020 में आपको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

वहीं, धनवीर सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद देहरादून, उत्तरकाशी, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय एवं पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहे। वर्ष 2017 में आप मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने से पूर्व आप भारतीय सेना में वर्ष 1983 से वर्ष 2000 तक कुमाऊं पैरा कमांडो में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles