spot_img
spot_img
Monday, November 23, 2026
spot_img

टिहरी : खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

टिहरी (महानाद) : टिहरी से हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नरेन्द्रनगर बाईपास के सड़क पर किनवाणी के समीप एक कार खाई में जा गिरी,हादसे में कार में सवार चार लोग चोटिल हो गये। चारों को उपचार के लिए नरेन्द्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार सुबह देहरादून से घनसाली जा रही कार नरेन्द्रनगर बाईपास के समीप किनवाणी गांव में अनियत्रिंत होकर करीब 15 मीटर खाई में जा गिरी, कार में चार लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का पता उस वक्त चला जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वाक पर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस को कार दुर्घटना की सूचना दी।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को श्रीदेव सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र उदय सिंह, दिलबर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, अर्जुन रावत पुत्र धर्म सिंह रावत, विजयपाल पंवार पुत्र सूरत सिंह पंवार के रूप में हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles