विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा की सदस्यता चाहने वाले गगन काशीपुर के बेबाक नेता एवं समाजसेवी कांबोज के कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष को बधाई देने के बाद भाजपा संशय में पड़ गई है कि गगन कांबोज भाजपा में शामिल होना चाहते हैं या उन्होंने कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है।
जी हां, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल ने समाजसेवी गगन कांबोज को पत्र लिखकर स्पष्टीकारण मांगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पत्र में कहा कि आपके द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की सदस्यता लेने का उल्लेख किया है। जबकि प्रदेश नेतृत्व में यह विषय विचारणीय है। किन्तु कुछ समय पहले आपके सोशल मीडिया एकाउंट पर कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष के बनने पर शुभकामनायें प्रेषित करने का उल्लेख है।
जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी आपकी सदस्यता के विषय में विचार कर रही है , दूसरी ओर आपके द्वारा इस प्रकार से सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रति सद्भावना से पार्टी के भीतर आपके ऊपर अनेकों कार्यकर्ता द्वारा प्रश्न खड़े करे जा रहे हैं। कृपया उपरोक्त प्रकरण के संदर्भ में एक सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति से अवगत करायें।
आपको बता दें कि गगन कांबोज ने अपनी राजनीति की शुरुआत बसपा के टिकट पर काशीपुर विधानसभा का चुनाव लड़ने से की थी। इसके बाद उन्होंने मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली को चुनाव लड़वाया। व्यवसाई अनूप अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब अनूप अग्रवाल के कोतवाली में बयान दर्ज करवाने के दौरान उनके साथ दिखाई दिये। आजकल भाजपा के मुख्यमंत्री पर व्यंग बाण छोड़ने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के साथ दिखाई देते हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
शायद यही कारण है कि किसी को भी यह पता नहीं चल रहा है कि राजनीति के अगले पायदान पर पैर रखकर वे किसके घर (पार्टी) में प्रवेश करेंगे।



