spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोपियों की फांसी की सजा देने की मांग

शिवनंदन टांक
काशीपुर (महानाद) : मॉर्निंग वॉक क्लब द्रोणा सागर ने द्रोणा सागर स्थित वाल्मीकि चबूतरे पर दिल्ली कैंट मैं 9 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और उसकी हत्या के विरोध में आज सुबह एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस- भीम) के राष्ट्रीय मंत्री शिवनन्दन टांक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा दुख का विषय है कि उच्च जाति के व्यक्तियों द्वारा पानी लेने गई बिटिया के साथ बलात्कार व माता पिता को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार करना गैर कानूनी ढंग से जो इन दरिंदों ने अपराध किया है उनको फांसी की सजा दी जाए। वहां उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस कांड पर रोष व्यक्त किया।

बैठक में आरबी सिंह, विनोद कुमार टीटू , डॉक्टर रोहित, गौरव कश्यप, हरकेश मेंबर, विकलेंद्र जेटली, रवि भारद्वाज, मुन्ना सैनी, सुनील सौदा, आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles