spot_img
spot_img
Sunday, May 31, 2026
spot_img

गौमांस बेचने का आरोपी शहंशाह मामा चल रहा फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने गौवंश अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके दो साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

बता दें कि विगत 18 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर गौमांस बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने ग्राम बाबरखेड़ा मोड़ पर बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोग बाइक व दो कट्टों में भरा 30 किलो गौमांस मौके पर छोड़कर धान के खेतों से होते हुए फरार हो गये थे।

पुलिस ने मामले में ग्राम बाबरखेड़ा निवासी शहंशाह मामा व नक़्शे अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने ग्राम बाबरखेड़ा निवासी शहंशाह मामा पुत्र मकीन शाह को हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर कोर्ट में में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं उसके दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles