spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

हल्द्वानी : घर से अस्पताल जाने को कहकर निकली बीबी ने कर ली दूसरी शादी

हल्द्वानी (महानाद) : काठगोदाम क्षेत्र से एक गजब का मामला सामने आया है। घर से अस्पताल जाने को कहकर निकली एक महिला ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली।

बता दंें कि विगत 24-6-2021 को हयात राम विश्वकर्मा ने काठगोदाम थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 जून को उसकी पत्नी घर से अस्पताल जाने के लिए कह कर गई थी, लेकिन फिर वापस नहीं आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच एसआई हरीश आर्य को सौंपी गई।

एसआई हरीश आर्य द्वारा काफी खोजबीन की गई। मुखबिरों को एक्टिव किया गया। महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। जिसके बाद मुखबिर की सुचना पर उक्त गुमशुदा महिला जो अमजड़, तहसील धारी से एक वाहन में हल्द्वानी आ रही थी, को हेड़ा खान से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ करने पर गुमशुदा महिला ने बताया कि उसने अमजड़ निवासी श्याम टम्टा से शादी कर ली है और उसी के साथ रह रही है।

पुलिस टीम में एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल रमेश चंद्र काला तथा महिला कांस्टेबल चेतना मटियाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles